मुख्यमंत्री के निर्देश का जिला पंचायत ने किया तत्परता से अमल ,एक साथ छह आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दी जाने वाली अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ और तेजी से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश का जिला पंचायत बिलासपुर ने तत्परता से अमल किया है।

उन्होंने एक साथ छह आश्रितों को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं टीएल की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदनों में प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते हैं।


जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने बताया कि 2 अगस्त को छह आवेदकों के मामले का निराकरण करते हुए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए पन्द्रह दिवस की समय-सीमा दी गई है। उन्होंने बताया कि इनमें विकास कुमार ग्राम खपरी पो ओखर तहसील मस्तुरी को मस्तुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गिधपुरी में पंचायत सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार अभिलेश कुमार धीवर ग्राम गिरजाबंद नवागांव कर्रा थाना रतनपुर की पोस्टिंग ग्राम पंचायत कुवारीमुड़ा, जनपद पंचायत कोटा, दुगेश कुर्रे ग्राम पचपेड़ी तहसील मस्तुरी की पदस्थापना बकरमुड़ा जनपद पंचायत मस्तुरी, विवेक कुमार श्रीवास ग्राम रानीबछाली पोआ मझवानी की पोस्टिंग ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत कोटा, प्रवीण कुमार कंवर ग्राम जोगीसार तहसील पेण्ड्रारोड की पदस्थापना ग्राम पंचायत बेलपत जनपद पंचायत गौरेला जीपीएम तथा गुरूचरण सावले ग्राम पोस्ट अमारू की पदस्थापना ग्राम पंचायत पदगंवा जनपद पंचायत पेण्ड्रा जीपीएम में की गई है।

अनुकम्पा नियक्ति पाने वाले सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों ने त्वरित पहल के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *