चंद पैसों की लालच में शराबी बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केशकाल : क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में दिनांक 04.08. 2024 को रात्रि 10-11 बजे आरोपी सोभीराम मरकाम नशे में धुत अपनी मां श्रीमती उपासिन बाई मरकाम व पिता जेठूराम मरकाम को शराब पीने के नाम से पैसा मांगा जबवृद्ध माता पिता के पास पैसा नही होने कहने से आरोपी सोभीराम मरकाम द्वारा तुम लोगो को जब भी पैसा मांगता हूँ ।

नही देते हो बोलते हुए आवेश में आकर घर में रखे घावड़ा लकड़ी के डण्डा से पिता के सिर बांये कान, बाये हाथ को तथा अपनी मां के सिर व पीठ में प्राण घातक डण्डा से हमला कर मां की हत्या कर दिया जिसे देख आरोपी के पिता डर के कारण वहां से भाग गया प्रार्थी जेवू राम मरकाम कि रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 99/2024 धारा 109. 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार, अति० पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार डाण्डे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के मार्ग दर्शन में आरोपी के गिरफ्तारी हेतु थाना केशकाल से तत्काल टीम गठित किया गया ।

जो आरोपी शोभीराम मरकाम पिता जेदूराम मरकाम उम्र 37 वर्ष निवासी सिदावण्ड नयापारा घटना कर फरार होने के लिए सिदावंड जगल में छुपा था जिसे घेराबंदी कर पकडे पुछताछ करने पर घटना करना कबूल करने पर दिनांक 05.08.2024 के समय 11.30 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। सूपर्ण कार्यवाही में उप निरी. शोभितराम साहू, प्र.आर. ईश्वर नेताम, म. प्र.आर. बिमला मंडावी, आर. हिरेन्द्र शोरी, आर. मनोहर निषाद, म.आर. साक्षी पटेल की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *