
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास यलो जोन में देर रात दो मकान गिर गए। चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे पर ये हादसा हुआ है। दो मकान गिरने से पांच से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मकान के मलबे में दबने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे के बाद से काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। एक नंबर और दो नंबर गेट से मंदिर में जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था। दोनों मकान 70 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने प्रशासन को मामले की जानकारी दी। गली में जाने वाले प्रवेश मार्ग को बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मैदागिन व गोदौलिया से मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार से दर्शनार्थियों के प्रवेश को बंद कर दिया हैं। एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232044
Total views : 8278496