सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासो से डोंगरगढ़ पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा भरपूर विकास..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव  : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि सांसद संतोष पाण्डेय के सोच के अनुरूप होंगे परिक्रमपथ के निर्माण सभी धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए डोंगरगढ़ सर्व धर्म सद्भाव की नगरी है यहां डोंगरगढ़ के विकास के लिए सभी धर्म के लोग आगे आकर अपनी राय समय-समय पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय के समक्ष रखते रहे हैं.

धर्मानगरी के धार्मिक ट्रस्ट मां श्री बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति , चंद्रगिरी ट्रस्ट समिति,  प्रज्ञा गिरी ट्रस्ट समिति , जटा शंकर मन्दिर ट्रस्ट समिति, रावटी पहाड़ी सतनामी धाम सहित सभी ट्रस्ट मंडलों के पदाधिकारी एवम् सदस्य गणों द्वारा अपने-अपने ट्रस्ट के लेटर पैड के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय को अनेकों विकास कार्यों की लिखित रूप से जानकारी देते हुए अवगत कराते रहे हैं ।


 सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा उक्त सभी मांगों को राज्य एवं केंद्र स्तर तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है । साथ ही विकास कार्यों की स्वीकृति भी सांसद संतोष पाण्डेय ने करवाया है जैसे रोड का काम पूर्व से गाजमर्रा से चंद्रगिरी चंद्रगिरी से बम्लेश्वरी मंदिर रोड तक काम प्रगति पर है इसी प्रकार डोंगरगढ़ के विकास के लिए पूर्व में प्रसाद योजना के तहत विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए।


ये सभी विकास कार्य प्रारंभ है , अभी सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र व्यवहार के माध्यम से डोंगरगढ़ के सभी धार्मिक क्षेत्र को जोड़ने के लिए फोरलेन परिक्रमपथ निर्माण की महत्वपूर्ण मांगों को बजट में जोड़ने का अग्रह किया,  जिसे बजट में शामिल भी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन विभिन्न ट्रस्टों के मांग के अनुरूप डोंगरगढ़ को बाईपास एवं परिक्रमा पथ की सौगात के साथ-साथ अन्य सौगात भी प्रदान किया हैं ।

विभिन्न ट्रस्टों के द्वारा अलग-अलग जो मांग की गई थी वह भी शासन एवं प्रशासन के माध्यम से उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है , बहुत जल्द वह कार्य बिना रुकावट के प्रारंभ होंगे।

राजनांदगांव जिले के लोकप्रिय जागरूक सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा समय-समय पर सभी ट्रस्ट के प्रमुखो के साथ विशेष रूप से चर्चा कर डोंगरगढ़ के विकास में क्या-क्या हो सकता है उन सबकी की रूपरेखा तैयार किया है।

डोंगरगढ़ के सभी विषय को लेकर हमारे जिले के प्रमुख समस्त नेतागणों ने भी हर संभव प्रयास किया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *