ताजा खबर
‘गिरफ्तारी सर्वे’ पर सियासी तूफान! भूपेश बघेल के दावे को डिप्टी CM अरुण साव ने बताया बेबुनियाद, बोले– डरने की जरूरत नहीं 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर! लंबी दूरी वालों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर नारायणपुर कैंप में अचानक चली गोली! एक्सीडेंटल फायर से DRG जवान की मौत, ऑपरेशन से लौटते वक्त टूटा कहर शादी के 6 महीने बाद बुझ गया सुहाग का दीया! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर कीटनाशक पिलाने का सनसनीखेज आरोप सरेराह 9 वार… CCTV में कैद मौत का तांडव! चंगोराभाठा में युवक पर चाकूबाजी से हड़कंप पहाड़ियों में मौत का जाल! गरियाबंद में नक्सलियों का खतरनाक डंप मिला—फोर्स की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी तबाही

हजारों पौधरोपण के महान संकल्प के क्रम को आगे बढ़ाते हुए  राजू बेहरा ने किया पौधरोपण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़-प्राकृतिक असुंतलता आज पूरे विश्व की सबसे प्रचंड समस्या है,मौसम की प्रतिकूलता से जहां पूरी व्यवस्था अस्त व्यस्त है वहीं धरा बढ़ते तापमान से कराह रही है।देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रभावित होकर पूर्व जनपद सदस्य ,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनोरा निवासी राजू बेहरा ने अपने जन्मदिन से हजारों पौधे रोपने का पावन संकल्प लिया है।

अपने जन्मदिन पर ही महापल्ली से बनोरा अघोड़ आश्रम तक 500 पौधे रोपने वाले राजू बेहरा ने पिछले सप्ताह जामगांव में मानकेश्वरी मंदिर प्रांगण में सैकड़ों पौधे रोपित किए।इस महान संकल्प के परिपालन में राजू बेहरा का कहना है की प्राकृतिक स्थिरता एवं अनुकूलता बनाए रखने का सबसे सरल मार्ग पौधरोपण ही है.

आने वाली पीढ़ी को यदि हम कुछ देना चाहे तो स्वच्छ पर्यावरण  ही सबसे बड़ा विकल्प है इसीलिए मैं हर जन मानस से यह प्रार्थना करता हूं की वो इस दिशा में गंभीरता से सोचे एवं पौधे लगाएं और उसे बड़े होते तक संरक्षण भी दें।

इसी कड़ी में आज विजयपुर वार्ड क्रमांक 47 में पार्षद पदूम लाल परजा,पुर्व पार्षद दीपक एक्का,भाजपा नेता मनीष शर्मा,सेवानिवृत उप वनपाल वीरेंद्र शर्मा, विजय पटेल कारिछापर ,संजय स्वर्णकार एवं अन्य वार्डवासियों की उपस्थिती में पीपल,करंज, नीम एवं आवले के पौधे का रोपण किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

December 2025
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  

Leave a Comment