सावन में सजेगा पं प्रदीप मिश्रा का दरबार, छत्तीसगढ़ के इस जिले में छह दिनों तक होगी शिव महापुराण कथा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बार फिर से मशहूर कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। यह आयोजन 25 जुलाई से 31 जुलाई तक भिलाई के जयंती स्टेडियम में रखा गया है। कथा सुनने को राज्य ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचेगें।

प्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर शुरू है। ऐसे में बारिश की वजह से कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही भगदड़ जैसे स्थिति ना हो इसका भी ध्यान रखते हुए सुरक्षा के भी तमाम इन्तेजाम किये गए हैं। इससे पहले दुर्ग के अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा हुई थी। कथा का आयोजन 26 मई से दो जून तक चला था।

बता दें, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में चल रही थी। जिसका आयोजन 14 जुलाई से शुरू और 21 जुलाई तक चली।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

25.07.2024 से 31.07.2024 तक जयंती स्टेडियम भिलाई जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। शिव महापुराण कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान तैयार निर्धारित किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment