रायपुर। प्रदेश में मानसून का सीजन जारी है। इसी के साथ कई जिलों में रुक-रूक कर झमाझम बारिश भी हो रही है। बरसात की वजह से दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है। सुबह से ही बादल छाये हुये है। हालांकि अभी भी लोग उमस वाली गर्मी से परेशान जरूर हो रहे हैं। इन सब के बीच मौसम विभाग ने आज और कल के लिए चेतावनी जारी की है। आज सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज चामक के साथ अति भारी बारिश हो सकती है।
वही, मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, रायपुर, बेमेतरा के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205437
Total views : 8244674