
बिलासपुर: अनुपपुर से देसी पिस्टल लेकर रायपुर में बेचने जा रहा युवक पुलिस की पकड़ में आ गया। सरगांव पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल और बाइक जब्त की है।
गुरुवार की रात सरगांव पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी नेशनल हाईवे पर मोहभट्टा के पास दो बाइक सवार युवकों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ करने लगी।
इसी बीच, एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने दूसरे युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम नरेंद्र धुर्वे, निवासी राजेंद्र ग्राम, जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश बताया।
उसने स्वीकार किया कि वह अनुपपुर से देसी पिस्टल लेकर रायपुर में बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और फरार युवक की तलाश जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167701
Total views : 8195058