मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर: मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आज 25 जून 2024 को समिति के माननीय अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (ढ्ढ) श्री योगेश कुमार देवांगन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (।।) श्री देवराज, समिति के सदस्यगण, और सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग करने वाले पुरस्कार विजेता कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी राजभाषा अधिकारी ने रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार जनवरी-मार्च 2024 में हुई राजभाषा प्रगति को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत करके की। अध्यक्ष महोदय ने इस प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा के बाद मंडल के विभिन्न विभागों में राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग करने वाले 10 कर्मचारियों को माननीय मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी विभागों को वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यथासंभव कार्रवाई करने और धारा 3(3) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पुरस्कार विजेता कर्मचारियों को बधाई भी दी।
समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजभाषा तिमाही बैठक के अलावा प्रत्येक माह साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों में राजभाषा के प्रयोग और प्रसार के प्रति उत्साह बना रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164970
Total views : 8190784