नियद नेल्लानार के कार्यों को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नियद नेल्लानार के कार्यों को गंभीरतापूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर

जिले के किसानों को खाद बीज वितरण करने के दिये निर्देश

 

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ 

 

नारायणपुर, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा जिला कार्यालय के सभा कक्ष में लिया गया। बैठक में कलेक्टर मांझी ने जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को समय पर मिल सके। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले में स्थापित नवीन पुलिस कैंप के अंतर्गत 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामों में विद्युत, पुल पुलिया, सड़क, पानी, आंगनबाड़ी भवन, उपस्वास्थ्य केन्द्र सहित मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पहुंचाने का निर्देश संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया। नवीन पुलिस कैंप मसपुर अंतर्गत ग्राम गुडरापारा, तुमेरादी, ताड़ोबेड़ा और मेटानार, कैंप कस्तुरमेटा अंतर्गत ग्राम तोयामेटा, हिकपाड़, ओकपाड़ और कटुलनार, कैंप ईरकभट्टी अंतर्गत ग्राम कानागांव, ताडोकुर और जड्डा तथा कैंप मोहंदी अंतर्गत ग्राम कुतुल, कोडलियर, मिचींगपारा और बीचपारा शामिल हैं।

 कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की जानकारी लेते हुए डीपीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि नियद नेल्लानार अंतर्गत जिले के चिन्हांकित गांवो में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने जिले के शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आने वाले परिजनों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दिये। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत जिले के चिन्हांकित ग्रामों में स्वीकृत उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, आश्रम छात्रावासों और राशन दुकानों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा नियद नेल्लानार योजनांतर्गत आने वाले ग्रामों के युवाओं को उनके रूची के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्रदान कराने के निर्देश दिये। 

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी से विशेष पिछड़ी जनजातियों को लाभांवित कराये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा पशु चिकित्सा परिसर भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने और कृषि उपज मंडी उपमंडी प्रांगण के भूमि का नामांतरण संबंधी जानकारी लिया। उन्होंने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग, कृषि, महिला एवं बाल विकास, क्रेडा, विद्युत, पशुधन, वन, श्रम, सांख्यिकीय, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यों का समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिले के नक्सली पीड़ितो को आर्थिक सहायता समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। गर्मी के मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के निवासियों को पेयजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अनुकंपा नियुक्ति संबंधित विभाग के अधिकारियों से मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया। जिले के ग्राम पंचायतों की जनसंख्या से संबंधित डाटा बेस बनाने, आकांक्षी विकासखण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतों की सरपंच एवं सचिव से संबंधित डेटा बेस तैयार करने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केन्द्र सरकार से प्राप्त होने वाली नियद नेल्लानार योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले 25 जून तक छात्रावास आश्रम भवनों एवं स्कूलों में आवश्यक व्यवस्था एवं पूर्व तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। खरीफ विपणन वर्ष 2024 में भारत चावल योजना अंतर्गत उसना सामान्य चावल जमा करने की समीक्षा की गई।

उन्होंने नियद नेल्लानार प्रस्तावित कार्यांे की समीक्षा करते हुए जिले में नवीन पुलिस कैम्प संचालित ग्राम पंचायत के अंतर्गत पांच किलोमीटर के क्षेत्र को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से कार्य योजना बनाई गई है, जिसमें ग्राम पंचायत कस्तुरमेटा, ईरकभट्टी, मसपुर शामिल हैं, इन ग्रामों मे चल रहे कार्यों की जानकारी ली। 

 बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आकांक्षा शिक्षा खलखो, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, उप संचालक कृषि बीएस बघेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *