अश्लील वीडियो वायरल होने की धमकी देकर रिटायर्ड तहसीलदार से वसूली करने वाले गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार शंकर पाटले से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की वसूली करने वाले तीन युवकों को एसीसीयू और रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल और बैंक पासबुक जब्त किए गए हैं, और उनसे पूछताछ जारी है।

शंकर पाटले ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की रात उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाली महिला ने ‘हेलो’ कहकर कॉल काट दिया। इसके बाद रात में उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया, जिसमें किसी का चेहरा नहीं दिख रहा था। दूसरे दिन सुबह उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया जिसमें खुद को साइबर क्राइम डीएसपी बताने वाले व्यक्ति ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की धमकी दी और वीडियो को डिलीट कराने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर उनसे वसूली की गई। डरे हुए पाटले ने जालसाजों को 10 लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद भी उनसे और रुपये मांगे जाते रहे।

पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी राजस्थान के डीग जिले के हजारीबास और दोलाबास से हैं। पुलिस की टीम ने वहां छापा मारकर तारिफ मोहम्मद (25), मो. शमीम (21) और अमजद खान (32) को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

जालसाजों ने कहा- युवती ने कर लिया सुसाइड, मामले को दबाने मांगे 50 लाख

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जालसाज उनसे अश्लील वीडियो को इंटरनेट से डिलीट कराने और युवती को गिरफ्तार करने के बहाने पैसे मांग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment