शिक्षकों को गर्मी छुट्टी एक दिखावा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायगढ़ 

रायगढ़ ,,,शिक्षकों की ग्रीष्मकालीन अवकाश अब एक दिखावा मात्र रह गया है ,1 मई से 17 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित है,उसका उपयोग शिक्षकों ने बिल्कुल नहीं कर पा रहे है ,ग्रीष्म अवकाश में कोई ना कोई निर्देश ,कार्य शिक्षकों को दिया जाता रहा है,और उसे शिक्षकों ने पूर्ण भी किया 2 मई को जादुई पिटारा प्रशिक्षण, 8 मई तक चुनाव कार्य में लग रहे, स्कूल रीडीनेस प्रशिक्षण 13 मई 2024 से 24 मई 2024 तक, 20 मई से 30 मई तक समर कैंप का स्कूल में आयोजन, आयुष्मान भारत का एक सप्ताह के अंदर जानकारी देना, 2 जून से 6 जून तक ऑनलाइन प्रशिक्षण, 7 जून से 9 जून तक बालबाड़ी प्रशिक्षण, 10 जून से 13 जून ऑफलाइन प्रशिक्षण, उसके पश्चात भवन मरम्मत कार्य पुस्तक ,गणवेश,जाति प्रमाण पत्र सभी पर कार्य चल रहे हैं।जब कार्य लगातार होते रहेंगे तो शिक्षक ग्रीष्म अवकाश का उपयोग नही कर पाते है, ग्रीष्म अवकाश के कारण शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भांति अर्जित अवकाश नही मिलता है,

ग्रीष्म अवकाश में अगर काम लिया जाय तो उसका अर्जित अवकाश दिया जाय या अवकाश नगदीकरण किया जाय। शिक्षकों को अपने विभाग के साथ साथ अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य जन कल्याण के कार्य लिया जाता है, शिक्षक अपने कार्य के साथ अन्य दिए गए कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करता है,परंतु उसके लिए अर्जित अवकाश जितना मिलना चाहिए उतना नहीं मिलता, पूरे ग्रीष्म में शिक्षकों से कोई ना कोई कार्य लिया जा रहा है तो उसे अवकाश का शिक्षकों को नगदीकरण करना चाहिए या उसके स्थान पर अर्जित अवकाश क्या सर्विस बुक में प्रविष्टि होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय शाखा इस पूरे प्रकरण को शिक्षा विभाग संचालक महोदय को सा,सचिव शिक्षा विभाग महोदय को प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अवगत कराएगा एवं शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ को भी अपनी मांगों से अवगत कराकर शिक्षकों के हित में निर्णय का निवेदन करेगा।

कर्मचारियों के लिए संघर्ष का सबसे प्रमाणित संगठन के प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा रायगढ़ संरक्षक शेख कल्लीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा, नरेंद्र पर्वत,जेम्स वर्गीस ,कार्यकारी जिला शाखा अध्यक्ष संजीव शेट्टी सचिव जटवार जी,अरुण वर्मा ,आलोक श्वार्णकर अभिषेक गुप्ता ,जफर उल्लाह,जीतेश्वर प्रधान,रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष विकास तिवारी खरसिया गुलाब सिंह सिदार मनसाय यादव धर्मजयगढ अध्यक्ष अनिल गभेल हकीमुल्ला घरघोड़ा अध्यक्ष अश्वनी दर्शन ,लैलूंगा अध्यक्ष पी आर भारद्वाज , तमनार अध्यक्ष राम लाल राठिया, राजेश पटनायक,हितेश देवांगन पुसौर अध्यक्ष पी आर भास्कर ,भागीरथी प्रधान जिला शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित डनसेना ,विनोद मेहर,सुशील पटेल,ऋषिकेश साहू,खेमसागर पैंकरा,सूरज पैंकरा,संजीव पटेल,लोचन पटेल,प्रियंक दुबे,दिनेश सिंह,सुमन मिंज,राम लखन सिंह,सुरेंद्र भाटिया,गजेंद्र डन सेना, हरिश्चंद्र बेहरा,विजय पंडा,वरुण गुप्ता,मोहन चौहान, सुरेंद्र होता, फागू लाल रात्रे,सर्वेश मरावी,शिव चरण पटेल,रविन्द्र पटेल, शिव शंकर पांडेय,श्रवण साहू,अरुण पटेल,रेशम सिंह,वीर सिंह,संतोष सिंह,सभी पदाधिकारी इस विषय पर शासन से उचित निर्णय करने हेतु आग्रह करेंगे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *