विष्णु सरकार के राज में गांवों में बह रही विकास की गंगा,, विकास के कार्य हो रहे हैं साय साय – राजकुमार साहू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख  जांजगीर चाम्पा 9098505009

विष्णु सरकार के राज में गांवों में बह रही विकास की गंगा,, विकास के कार्य हो रहे हैं साय साय – राजकुमार साहू

 

खैरा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का सभापति ने किया लोकार्पण

 

 

जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरा में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति व भाजपा नेता राजकुमार साहू ने 5 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की थी। जिसका लोकार्पण सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभापति श्री साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना व श्रीफल तोड़कर लोकार्पण किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजकुमार साहू कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु सरकार आई है तब से प्रदेश में विकास की गंगा चारों ओर बह रही है। खैरा में सीसी रोड निर्माण हो जाने से अब यहां के ग्रामवासियों को बरसात में कीचड़ युक्त सड़क में मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने भेंट मुलाकात के दौरान आम जनताओं और गांव के जनप्रतिनिधियों से रूबरू होकर आम नागरिकों की समस्याओ का समाधान निकलने की सलाह दी हैं। ग्राम पंचायतो में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं । इसी तरह नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का कार्य किया गया है। इस दौरान सरपंच परमानंद कश्यप, खम्हण कश्यप, बलराम कश्यप, पंचराम कश्यप, राजकुमार यादव, रोहित साहू, फलित साहू, गोलू साहू, उमेंद यादव, कौशल प्रसाद साहू, रोजगार सहायक राजू लाल साहू सहित गांव के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन मौजूद रहे,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *