पर्यावरण को ठेंगा,, कोल डिपो से क्षेत्र वासियों को समस्याप्रीमियम मिनरल्स कोल डिपो की अनुमति निरस्त करने उमा राजेन्द्र राठौर ने किया कलेक्टर से शिकायत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्गेश राठौर नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख जांजगीर-चांपा 

 

पर्यावरण को ठेंगा,, कोल डिपो से क्षेत्र वासियों को समस्या,,प्रीमियम मिनरल्स कोल डिपो की अनुमति निरस्त करने उमा राजेन्द्र राठौर ने किया कलेक्टर से शिकायत

 

पर्यावरण को ठेंगा,, कोल डिपो से क्षेत्र वासियों को समस्या

 

सिवनी चाम्पा,,जिला पंचायत सदस्य ने महुदा च में संचालित प्रीमियम मिनिरल्स कोल डिपो का अनुमति निरस्त करने समेत दस बिंदुओ पर शिकायत कलेक्टर से किया है।

शिकायत कर्ता जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने बताया कि चाम्पा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा च में प्रीमियम मिनरल्स कोल डिपो का संचालन हो रही है। गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 87 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क पर भारी वाहन दिन रात चलाई जा रही है। जिससे सड़क मार्ग टूटने लगी है। जबकि इस सड़क मार्ग पर भारी वाहन का परिचालन सख्त प्रतिबंधित है। उसके बाद ही भारी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रही है। फिर भी प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे कोल डिपो का संचालन हो रहा है जो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पूर्ण रूप से बाउंड्रीवाल भी नहीं है। कोल डिपो के पास न सिर्फ कृषि भूमि स्थित है बल्कि सिचाई नहर कोल डीपो के नजदीक है जिससे से हवा में उड़कर कोयला कृषि भूमि को तबाह कर रही है। यहाँ गांव का श्मशान घाट, पंचायत भवन, वेयर हाउस पीडीएस गोदाम, धान खरीदी केंद्र स्थित है। ऐसे स्थान पर पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आँख मूंदकर कोल डिपो संचालन की अनुमति दिया गया है। विभाग की इस तरह की लापरवाही मनमानीपूर्ण अड़ियल रवैय्ये से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर से शिकायत किया है। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उक्त कोल डिपो के अनुमति को तत्काल निरस्त करने तथा डिपो के विरुद्ध दस बिंदुओ पर शिकायत कलेक्टर आकाश छिकारा से किया गया है। 
जिला पंचायत सदस्य उमा ने यह भी बताया कि यहाँ पर अभी तक किसी तरह की कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाई गई है। कोल डिपो उद्योग में फ़्यूजिटिव डस्ट एनिमेशन के लिए उपयुक्त छिड़काव प्रणाली स्थापित नहीं किया गया है।
सड़क के साथ साथ कोयला भंडारण का क्षेत्र से भारी फ़्यूजिशियन उत्सर्जन हो रही है।और कोल भंडारण परिसर में परिवेशी वायु गुणवत्ता निर्धारित सीमा से अधिक है। वहीं दूसरी तरफ यहाँ पर अभी तक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाई गई है।
हाईकोर्ट में होगी जनहित याचिका दायर
जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने बताया कि कोल डिपो का संचालन नियम विरुद्ध हो रही है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से किया गया है लेकिन इस मामले पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया जाएगा,,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *