कलेक्टर महोबे ने माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूर्या गुप्ता नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख 

 

सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी

 

कलेक्टर महोबे ने माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए

 

कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री/सवारी परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सड़क हादसे एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन मोड़ पर कार्यवाही जारी है कलेक्टर महोबे ने जिले के अंर्तगत माल वाहक वाहनों पर सवारी परिवहन कर रहे सभी वाहनों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मालवाहनों पर यात्री सवारी परिवहन कर रहे 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि कबीरधाम जिला के अंतर्गत परिवहन विभाग के द्वारा मालवाहनों पर यात्री सवारी परिवहन कर रहे वाहनों पर कुल 35 वाहनों पर 50700 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक और सवार लोगो को समझाइश दी जा रही है कि इस प्रकार मालवाहन का उपयोग कर यात्रा न करे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर तहसील के अंर्तगत ग्राम बाहपानी घाट में यात्रियों से भरी मालवाहक पिकअप वाहन खाई में गिर गई थी, जिसमे 19 ग्रामीणों मृत्यु हो गई थी तथा 16 ग्रामीणजन घायल हो गए है, घायलों का उपचार चल रहा है परिवहन अधिकारी साहू ने बताया कि जिले के अंतर्गत इस तरह की घटना, दुर्घटनाओं एवं हादसे फिर से ना हो इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार परिवहन विभाग के माध्यम से लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी जा रही है, साथ ही माल वाहन में यात्री का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर कार्यवाही जारी है। जन जागरूकता के लिए लोगों को भी समझने की जरूरत है,,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment