बालोद में हुई,,,,क्या NEET परीक्षा 2024 रद्द होगी? बिलासपुर हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब,,???

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24×7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

बालोद में हुई,,,,क्या NEET परीक्षा 2024 रद्द होगी? बिलासपुर हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब,,???

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में NEET परीक्षा केंद्र पर पेपर वितरण में हुई गंभीर लापरवाही के मामले ने छात्रों और अभिभावकों को परेशान कर दिया है। NEET परीक्षा छत्तीसगढ़ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें से बालोद के केंद्र पर छात्रों को 45 मिनट देरी से सही पेपर दिया गया। इस मामले को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जवाब तलब किया है।

बालोद केंद्र पर हुई बड़ी लापरवाही

बालोद के परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण में गड़बड़ी हुई, जहां परीक्षा शुरू होने के बाद गलत प्रश्न पत्र बांट दिया गया। गलती का पता चलते ही लगभग 45 मिनट बाद सही प्रश्न पत्र बांटा गया, जिससे छात्रों को पेपर हल करने के लिए कम समय मिला। इस पर छात्रों और अभिभावकों ने जोरदार विरोध किया।

हाईकोर्ट में दायर याचिका

इस मामले में लिपिका सोनबोईर और अन्य ने एडवोकेट अदिति सिंघवी के माध्यम से बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू की बेंच ने NTA के अधिवक्ता को तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।

बैंक से पेपर लाने में हुई गड़बड़ी

बताया जा रहा है कि NEET के प्रश्न पत्र स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक में सुरक्षित रखे गए थे। परीक्षा से पहले इन्हें केंद्र पर लाते समय केंद्राध्यक्ष से गलती हुई, जिससे गलत पेपर वितरित हो गया।

राजस्थान में भी हुआ था ऐसा

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि बालोद के अलावा राजस्थान में भी इसी तरह की गलती हुई थी, जिसके बाद वहां दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इस तर्ज पर बालोद में भी दोबारा परीक्षा की मांग की जा रही है।

बालोद में 5 मई को हुआ था हंगामा

बालोद जिले में 5 मई को आयोजित NEET परीक्षा में 391 छात्रों को गलत प्रश्न पत्र बांटा गया था। 45 मिनट बाद सही प्रश्न पत्र दिया गया, लेकिन अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। इससे छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। अभिभावकों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई और केंद्राध्यक्ष ने अपनी गलती स्वीकार की।

इस मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने NTA से जवाब मांगा है, जिससे NEET परीक्षा 2024 के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है,,00000

बालोद में हुई,,,,क्या NEET परीक्षा 2024 रद्द होगी? बिलासपुर हाईकोर्ट ने NTA से मांगा जवाब,,???

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *