
डाक मतपत्र जारी किए जाने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित
*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*
बालोद,

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को डाक मत जारी किए जाने हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के मतदान कर्मियों के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम विद्यालय आमापारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के मतदान कर्मियों के लिए आनंद पब्लिक स्कूल डौण्डीलोहारा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डौण्डीलोहारा तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 के मतदाता कर्मियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचांदुर को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इन सभी सुविधा केन्द्रों में मतदान कर्मियों की मतदान की तिथि एवं समय 15 एवं 16 अपै्रल को सुबह 10 बजे से 05 बजे तक नियत की गई है। इसी तरह पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों के लिए सयंुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 31, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी हेतु सयंुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 35 में सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि एवं समय 16, 18, एवं 19 अपै्रल को सुबह 10 बजे से शाम 05 तक नियत की गई है। इसी तरह अनिवार्य सेवा मतदाताओं के लिए सयंुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 33 में सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि एवं समय 16, 18, एवं 19 अपै्रल को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक नियत की गई है। इसी तरह पुलिस कर्मी, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी के लिए सयंुक्त जिला कार्यालय बालोद कक्ष क्रमांक 31 में सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है। इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदान की तिथि एवं समय 23, 24 एवं 25 अपै्रल को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक नियत की गई है।,
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171724
Total views : 8200432