प्रदेश के ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के MP-PLA विशेष न्यायालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह वारंट आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में जारी हुआ है
. इस मामले में पुलिस ने लालू प्रसाद यादव सहित 23 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. कोर्ट में पेश किए गए अभियोग पत्र के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया गया था.

दरअसल, देश की राजनीति में बड़े नेताओं में शुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. आर्म्स एक्ट से जुड़ा यह मामला साल 1995 और 97 का है. उस वक्त हथियारों की सप्लाई में लालू यादव का नाम आया था. फॉर्म 16 के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके आर्म्स डीलर के यहां से हथियार खरीदे गए थे. इन हथियारों की सप्लाई अलग अलग जगहों पर की जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ अभियोग पत्र कोर्ट के सामने पेश किए थे.
MP के यूट्यूबर को मिली जान से मारने की धमकी, मकान पर कब्जा कर गलत काम कर रहे लोग, CM मोहन से लगाई मदद की गुहार, मुख्यमंत्री बोले- सम्राट आप परेशान न हों

कोर्ट ने लालू यादव को फरार घोषित किया है
इसी मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया गया था. बीती सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह पाया कि यह लालू प्रसाद यादव वहीं है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के केंद्रीय मंत्री रहे. ऐसी स्तिथि में यह मामला विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट ग्वालियर को स्थानांतरित किया गया. जहां सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव के हाजिर न होने पर अब MP-MLA कोर्ट ने सख्त एक्शन लेते हुए उनके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ऐसी स्थिति में पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय के सामने पेश करना होगा.
PM मोदी के MP में रोड शो पर CM मोहन बोले- वह जनता के दिलों में राज करके जाएंगे, सपा प्रत्याशी के नामांकन रद्द पर कहा- विपक्ष वहां चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171713
Total views : 8200420