Fire in CSPDCL Update: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के भारत माता चौक के पास गुढ़ियारी, रायपुर स्थित केंद्रीय भंडार में शुक्रवार को दोपहर के समय भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।

आग की तेज लपटें उठने के साथ ही रह-रहकर धमाके की आवाज ने रहवासियों को दहला दिया। पूरे दिन आसमान में चारों तरफ धुआं-धुआं नजर आने लगा। इस भीषण अग्निकांड में चार हजार ट्रांसफार्मर, पावर आइल, केबल, मीटर, कंडक्टर और इलेक्ट्रिक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गए।
ALSO READ- RAIPUR में भीषण आग: ब्रेकिंग VIDEO – गुढियारी स्थित CSEB के यार्ड में लगी भीषण आग… राजधानी के हर कोने से देखा जा सकती है आग की लपटे
इससे बिजली कंपनी को 80 करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना है। केंद्रीय भंडार गृह में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने बिजली कंपनी के दफ्तर और गोदाम से लगे तीन किलोमीटर तक पूरे रास्ते को खाली कराकर बंद कराया, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा आसपास के घरों को भी एहतियातन खाली करवाया गया। मौके पर 40 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। आग कैसे लगी, यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है।
कहा जा रहा है कि गोदाम के पीछे तरफ झाड़ियों में लगी आग ने फैलते हुए खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बड़े-बड़े कंटनेर में रखे पावर आइल ने आग में घी डालने जैसा काम किया। हालांकि शार्ट सर्किट से भी आग लगने की बात कही जा रही है। दो साल पहले भी इस स्टोर में आग लगी थी, लेकिन आग फैलने से पहले बुझा ली गई थी। इस संबंध में स्टोर के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव सिंह से बात करने कई पर फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
भयावह था पूरा नजारा, भावुक होकर रोने लगी महिला
पुलिस और प्रशासन ने लपटें बढ़ते देखकर लोगों को घरों खाली करने की अपील की तो एक महिला भावुक होकर रोने लगी, क्योंकि भीषण आग की वजह से उसे अपना घर छोड़ना पड़ रहा था, लेकिन अपने आशियाने को छोड़ना उसकी मजबूरी थी। ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था। सब लोगों की जान बचाने का एक ही तरीका था कि जितनी जल्दी हो सके, सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया जाए।

सब स्टेशन की तरफ आग पहुंचने से दहशत
आसपास की बस्तियों की तरफ लपटे उठते देखकर घरों को खाली कराया गया। पास में स्थित सब स्टेशन की तरफ आग बढ़ने के खतरे को भांपकर दमकल की गाड़ियों ने कई फेरे लगाकर आग को बुझाने की कोशिश की।
एयरपोर्ट से पहुंचा फायर ब्रिगेड
आग बुझाने के लिए एयरपोर्ट के फायर ब्रिगेड (मेड इन आस्ट्रेलिया) को भी बुलाया गया। इस आधुनिक गाड़ी की कीमत पांच करोड रुपये है। पानी की क्षमता और बौछार करने की दूरी दूसरे फायर ब्रिगेड से ज्यादा है। इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट की भी फायर टीम मौके पर डटी रही।
सब स्टेशन में आग से बिजली घंटों गुल
आग ने 15 मेगावाट सब स्टेशन को भी अपने चपेट में ले लिया। इस सब स्टेशन से अशोक नगर गुढ़ियारी, कृष्णा नगर, रामनगर अशोकनगर समेत अन्य इलाकों में बिजली की आपूर्ति होती थी, जो घंटों बंद रही।

20 किमी तक आसमान में धुएं का गुबार
ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 से 25 किलोमीटर तक आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था, जिसने भी यह काला धुआं देखा, यह समझा कि आसपास ही कहीं पर आग लगी है, लेकिन जैसे-जैसे शहर की तरफ लोग बढ़ते गए, चारों तरफ धुआं ही धुंआ दिखा।

आग लगने से पहले तक चिलचिलाती धूप थी, लेकिन आग लगने के बाद आसमान में फैले धुएं के कारण बदरी छाने से कई लोग इस धोखे में भी रहे कि शायद मौसम का मिजाज बदल रहा है।
स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कहा, सेंटर स्टोर में भीषण आग लगने से वहां रखे ट्रांसफार्मर, आइल, केबल आदि सामान जलकर खाक हुआ है। इसकी वजह से आग तेजी से फैली। आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। कितना सामान जलकर खाक हुआ, इसका आकलन किया जाएगा। हम लगातार व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। आग कैसे लगी, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171767
Total views : 8200510