जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in बिलासपुर
बिलासपुर,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और सरलता के कार्यकर्ता यूं ही कायल नहीं हैं

। गुरुवार को सरकंडा के अशोक वाटिका परिसर में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया गया था। सीएम ने बेहद सहजता और सरलता के साथ कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने कार्यकर्ताओं से निवेदान किया।

मंच पर बैठे नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के बाद सीएम साय ने कहा कि मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। जो बातें आपके बीच कहने आया हूं वे सब आप लोग अच्छी तरह जानते हैं और समझते भी हैं। बूथ के वास्तविक रणनीतिकार और बूथ जिताने वाले कार्यकर्ता आप ही हैं। मैं तो आप लोगों से निवेदन करने आया हूं। लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार केंद्र की सत्ता सौंपनी है। इसमें आपकी भागीदारी और आपके समर्पण की जरूरत पड़ेगी। समर्पण का भाव आप सभी ने विधानसभा चुनाव के दिखाया है। वही समर्पण और वही जज्बा इस बार भी दिखाना होगा। इतना कहने के साथ ही उन्होंने शांत भाव से मंच के सामने बैठे कार्यकर्ताओं से पूछा मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाना है या नहीं। कार्यकर्ताओं ने हां में जवाब दिया। फिर उन्होंने कहा कि हमारा जो अंदाज है उसी अंदाज में आप समर्थन दीजिए। उनका इतना कहना था कि कार्यकर्ताओं ने दोनों मुट्ठी बांधी और दोनों हाथ उठाकर गगनभेदी नारे के साथ सीएम साय के बातों का समर्थन किया।

केंद्र के 10 साल और राज्य के 15 साल तीन महीने की करनी होगी बातें

सीएम ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सबको कल से ही अपने प्रभार वाले पोलिंग बूथों में जाना है। बूथ के एक-एक घर में दस्तक देनी है। केंद्र सरकार के 10 साल, पूर्व सीएम डा रमन सिंह के 15 साल के कामकाज को लेकर बताये,
,*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171796
Total views : 8200553