नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923

*उसूर ब्लॉक के सुदूर पंचायत पुजारी कांकेर के ग्रामीणों को कलेक्टर ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित
*
बीजापुर 05 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है वहीं कलेक्टर द्वारा लगातार अंदरुनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण से लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।

जिसका ताजा उदाहरण आज जिला कार्यालय में देखने को मिला उसूर ब्लॉक के अतिसंवेदनशील पहुंच विहीन क्षेत्र पुजारी कांकेर के ग्रामीणों ने अपने विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिले। कलेक्टर ने उनकी मांगों से अवगत होकर आचार संहिता के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कलेक्टर ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन के मतदान में भाग लेकर स्वतंत्र निष्पक्ष और बिना किसी प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मशराम उपस्थित थे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171796
Total views : 8200553