खाना खाने के बाद दांत साफ करने के दौरान आलपीन को निगल जाने से संकट में फंसी 8 साल की मासूम संध्या राउत को सीएम कैम्प की पहल से नया जीवन मिला है.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर. खाना खाने के बाद दांत साफ करने के दौरान आलपीन को निगल जाने से संकट में फंसी 8 साल की मासूम संध्या राउत को सीएम कैम्प की पहल से नया जीवन मिला है

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

. रायपुर के डीके अस्पताल में सफल आपरेशन के बाद संध्या घर लौटकर इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रही है. अपने जिगर के टुकड़े का जीवन बचाने के लिए संध्या के माता-पिता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभार जताया है.

जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के डोंगादरहा निवासी संध्या राउत के पिता रविशंकर ने बताया कि लगभग 1 माह पहले संध्या ने नादानीवश आलपीन को मुंह में ले गई और गलती उसे निगल गई. जिस समय आलपीन मासूम के पेट में गया वह खुला हुआ था. पेट की अंतड़ियों में फंसी आलपीन के चुभने से मासूम को भयंकर दर्द होने लगा. दर्द से बैचेन होकर आठ साल की संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. संध्या के माता-पिता ने उसकी जान बचाने के लिए स्थानीय अस्पताल में जांच कराई. चिकित्सकों ने एक्सरे के माध्यम से पेट में फंसे हुए आलपीन का पता लगाया और इसे निकालने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके.

चिकित्सकों ने रवि शंकर को किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी, लेकिन आर्थिक तंगी ने रवि शंकर का रास्ता रोक लिया. ऐसे में उन्होंने संध्या के उपचार में सहायता के लिए जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया में स्थित सीएम कैम्प में गुहार लगाई. मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम कैम्प ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर संध्या के उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में व्यवस्था की. यहां चिकित्सकों ने पीड़ित संध्या की जांच करने के बाद पेट का आपरेशन कर अतड़ी में फंसे हुए पिन को बाहर निकालकर उसे नया जीवनदान दिया है. समुचित इलाज कराकर वापस घर लौट आई है. नेक पहल के लिए परिजन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है.

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment