कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कचांदुर में मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोकसभा आम निर्वाचन 2024

मनोयोग एवं पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के दिए निर्देश

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

 

बालोद,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचांदुर में पहुँचकर वहाँ चल रहे मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्ष में पहुँचकर प्रशिक्षण के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं त्रुटि की गुंजाईश बिल्कुल भी नही होती है। इसलिए निर्वाचन के कार्य को विशेष सतर्कता एवं सावधानी के साथ करना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। जिससे की बिना किसी अवरोध के निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी द.                      

,*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment