जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सीट हुई दिलचस्प
दुर्गेश राठौर,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सीट के लिए भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियो की घोषणा कर दी है।

जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डा शिव कुमार डहरिया को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने ग्राम मसनिया कला की दो बार सरपंच रही श्रीमती कमलेश जांगड़े को इस सीट पर प्रत्याशी बनाया है। इस बीच बसपा ने रोहित कुमार डहरिया पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि भाजपा पार्टी ने पुराने चेहरे में फेरबदल किया है। इस बार नए चेहरे के रूप में श्रीमती कमलेश जांगड़े को चुनाव मैदान में उतारा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को टिकट दी है। यदि विधानसभा की बात करें तो जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में 8 विधानसभा आते हैं, इन सभी सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं। इस नजर से देखे तो कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को इसका लाभ मिला सकता है। वहीं भाजपा के एक भी विधायक आठ विधानसभा में नहीं हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लोकसभा चुनाव का छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जांजगीर के हाई स्कूल मैदान से ही शंखनाद किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां विजय संकल्प सभा की। माना जा रहा है कि सारे सियासी गणित को ध्यान में रखते हुए जांजगीर में शाह की पहली सभा रखी गई। इससे साफ होता है कि भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। जबकि खास बात यह है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली सभा यहीं रखी थी। 13 अगस्त 2023 को मल्लिकार्जुन खडग़े ने जांजगीर में सभा की और उसके बाद यहां की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। लगातार पिछले तीन चुनाव में भाजपा का दबदबा
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर पिछले तीन बार के हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को ही जीत मिली है। वर्ष 2009 में कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया ने चुनाव लड़ा था, भाजपा से कमला देवी पाटले उम्मीदवार थी। इस चुनाव में कमला देवी पाटले को 3 लाख 2 हजार 142 वोट मिले जबकि शिव कुमार डहरिया को 2 लाख 14 हजार 931 वोट मिले थे। वर्ष 2014 में कांग्रेस ने प्रेम चंद जायसी को चुनाव मैदान में उतारा, भाजपा ने फिर से कमला देवी पाटले को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद जायसी को चुनाव में 3 लाख 43 हजार 948 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कमला देवी पाटले को 5 लाख 18 हजार 909 वोट मिले। इस तरह से 2014 में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 2019 लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने रवि भारद्वाज और भाजपा से गुहाराम अजगल्ले चुनाव मैदान में रहे। रवि भारद्वाज को 4 लाख 89 हजार 535 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी गुहाराम अजगले को 5 लाख 72 हजार 790 वोट मिले, एक बार फिर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में लगातार 3 बार भाजपा की जीत हुई। बात करें वोट प्रतिशत की तो तीनों ही बार कांग्रेस के वोट परसेंट में वृद्धि हुई है। 
लोकसभा सीट का समीकरण
जांजगीर-चाम्पा लोकसभा में 8 विधानसभा आते हैं। जांजगीर चांपा, अकलतरा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल विधानसभा क्षेत्र है, इन सभी विधानसभा में कांग्रेस विधायक है। साल 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा इस लोकसभा सीट पर खाता भी नहीं खोल पाई।पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता व नेता प्रतिपक्ष रहे नारायण चंदेल और अकलतरा से भाजपा के कद्दावर नेता सौरभ सिंह भी चुनाव हार गए। सभी विधानसभा में कांग्रेस विधायक होने के कारण लोकसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है, इधर भाजपा मोदी की गारंटी के जरिए वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर सकती है। 
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने मारी सेंध
जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सीट पहले कांग्रेस का गढ़ रहा है, वर्तमान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को इस सीट से तीन बार चुनाव लडऩे का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो बार जीत हासिल की जबकि एक बार के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। डॉ. चरणदास महंत को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने 2004 में इस सीट से हराया था। लेकिन 2004 के बाद यहां की जनता ने एक बार भी कांग्रेस को दोबारा मौका नहीं दिया है। 2004 में करुणा शुक्ला ने कांग्रेस के कद्दावर नेता चरणदास महंत को हराया था। इस सीट से पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2009 में कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया ने चुनाव लड़ा था। भाजपा से कमला देवी पाटले उम्मीदवार थी, इस चुनाव में कमला देवी पाटले को 3 लाख 2 हजार 142 वोट मिले जबकि शिव कुमार डहरिया को 2 लाख 14 हजार 931 वोट मिले थे। वहीं एक बार पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया मैदान में है।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171962
Total views : 8200807