कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मरकाटोला, पुरूर एवं कंकालीन  चेकपोस्ट का निरीक्षण किया एफएसटी एवं एसएसटी टीम के कार्यो का किया अवलोकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोकसभा आम निर्वाचन 2024

 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

 

बालोद,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के पुरूर, मरकाटोला एवं कंकालीन चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर इन चेकपोस्ट में तैनात एफएसटी एवं एसएसटी टीम के कार्यों का अवलोकन किया।

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

इस दौरान कलेक्टर  चन्द्रवाल ने चेकपोस्ट में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी टीम के अंतर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन किए जा रहे रिर्पोटिंग कार्य आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा किए जा रहे वाहनों के जाँच के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक वाहनों का अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरे समय चैकन्ना रहकर मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जिससे की जिले में स्वंतत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से नकदी, शराब अथवा अन्य कोई भी सामान जो कि मतदाओं को प्रलोभन के लिए दिया जा सकता है उसकी रोकथाम भी सुनिश्चित की जा सके। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी जाँच प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने को कहा। इस दौरान एसडीएम गुरूर पूजा बंसल, तहसीलदार हनुमंत श्याम, नायब तहसीलदार रमेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे,,

 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment