डबल इंजन भाजपा की सरकार बनते ही 3 महीने में 18 लाख आवास – इंजी. आनंद मिरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डबल इंजन भाजपा की सरकार बनते ही 3 महीने में 18 लाख आवास – इंजी. आनंद मिरी

 

विजय संकल्प अभियान के तहत कोटमीसोनार में हर घर झंडा घर-घर की शुरूआत

 

दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7 in ब्यूरो,जांजगीर-चांपा,9098505009

 

 

                 

दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7 in ब्यूरो
जांजगीर-चांपा,9098505009

जांजगीर-चाम्पा। भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी ने हर बूथ विजय संकल्प अभियान के तरह हर घर झंडा घर-घर भाजपा की शुरुआत अपने निज निवास ग्राम कोटमी सोनार से करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने विश्व पटल में जिस तरह आगे बड़ा है इससे साफ दिखाई दे रहा है कि मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हम भारत को आत्मनिर्भर विश्वगुरु बनते हुए देख पायेंगे। श्री मिरी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन भाजपा की सरकार बनते ही तीन महीने के भीतर 18 लाख आवास, किसानों को बोनस, महतारी वंदन, किसानों के धान का 3100 रुपये की दर से भुगतान जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मामलो में फ़ैसलों से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को फ़ायदा हुआ है। ज्ञात को की इंजी. आनंद प्रकाश मिरी पिछली विधानसभा के चुनाव में अकलतरा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी थे और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ आप के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष भी रहे थे।

जनवरी 2024 में उन्होंने अपने प्रदेश भर के 300 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। श्री मिरी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश की जनता से विनम्र अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार देश में बनने जा रही है, आइये हम सब मिलकर अपना एक वोट देकर मोदी सरकार का हिस्सा बने और देश को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें,,00

दुर्गेश राठौर, नवभारत टाइम्स 24 x7 in ब्यूरो,जांजगीर-चांपा,9098505009

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2025
S M T W T F S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *