Lok Sabha Election 2024 : तारीखों के एलान के साथ ही चुनावी तैयारी में जुटा प्रशासन, तीसरे चरण में रायपुर में हाेना है मतदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होने के बाद अब छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्रों में अलग-अलग

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

निर्वाचन अधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे. रायपुर जिले के निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंदर कुल 7 विधानसभा का पूर्ण भाग और एक का अल्प भाग आता है. लोकसभा चुनाव के लिए रायपुर में कुल 1,300,382 मतदाता है, जिसमें 118,131 पुरुष वोटर और 1,182,251 महिला मतदाता हैं. वहीं 50,483 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे.

उन्होंने कहा कि, जिले में निर्वाचन के लिए के कुल 4963 वैलिड यूनिट, 2356 कंट्रोल यूनिट और 2719 वीवीपेट उपलब्ध है. इसमें 110 बैलेट यूनिट, 110 कंट्रोल यूनिट और 110 वीवीपीएटी प्रशिक्षण के लिए रखा गया है. रायपुर जिले में 24 चेक पोस्ट पर 72 स्थिति दल और 69 उड़न दस्ता दल और बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत 6 चेक पोस्ट पर 18 स्थैतिक दल का गठन और 18 उड़न रास्ता दल का गठन किया गया है. निर्वाचन की घोषणा के साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम प्रारंभ किया गया है. इसमें दूरभाष क्रमांक 0771 2445785 पर संपर्क कर सकेंगे.

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होंगे. तीसरे चरण में रायपुर समेत दुर्ग, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट के लिए मतदान होगा.

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *