: स्किन को फ्रेश फील कराने के लिए घर पर तैयार करें रोजमेरी और मिंट का टोनर, जानें इसके इस्तेमाल के फायदे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

Skin Care Tips : हेल्दी स्किन पाने की हसरत तो हम सभी की होती है. अमूमन हम अपनी स्किन की केयर करने और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. महंगी क्रीमों के इस्तेमाल से लेकर क्लींजर और अन्य कई प्रोडक्ट्स को अपनी वैनिटी में जगह देते हैं. एक ओर तो ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, वहीं दूसरी ओर इनके कारण कई बार आपकी स्किन को नुकसान भी उठाना पड़ता है.

ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप कुछ नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर का हिस्सा बनाएं. जैसे कि आप कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल करके अपनी स्किन के लिए एक बेहतरीन टोनर तैयार कर सकती हैं. मिंट और रोजमेरी दोनों को ही स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आप इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि रोजमेरी और मिंट की मदद से किस तरह फेस टोनर तैयार कर सकती हैं.

रोजमेरी और मिंट फेस टोनर बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

फ्रेश रोजमेरी की पत्तियां- 1/2 कप
ताजी पुदीने की पत्तियां-1/2 कप
डिस्टिल्ड वाटर-1 कप
विच हेज़ल (वैकल्पिक)

 

Skin Care Tips : हेल्दी स्किन पाने की हसरत तो हम सभी की होती है. अमूमन हम अपनी स्किन की केयर करने और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. महंगी क्रीमों के इस्तेमाल से लेकर क्लींजर और अन्य कई प्रोडक्ट्स को अपनी वैनिटी में जगह देते हैं. एक ओर तो ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, वहीं दूसरी ओर इनके कारण कई बार आपकी स्किन को नुकसान भी उठाना पड़ता है.

ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप कुछ नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर का हिस्सा बनाएं. जैसे कि आप कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल करके अपनी स्किन के लिए एक बेहतरीन टोनर तैयार कर सकती हैं. मिंट और रोजमेरी दोनों को ही स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. आप इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि रोजमेरी और मिंट की मदद से किस तरह फेस टोनर तैयार कर सकती हैं.

टोनर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले रोजमेरी और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. अब इन पत्तियों को हल्का-सा काट लें या कुचल दें.
  • इसके बाद एक छोटे बर्तन में डिस्टिल्ड वाटर को हल्का उबाल लें. उबाल आने पर बर्तन को आंच से उतार लें और उसमें पत्तियों को डालें.
  • अब बर्तन को ढक्कन से ढक दें और पत्तियों को लगभग 15-20 मिनट तक गर्म पानी में डूबा रहने दें.
  • अब एक महीन जाली वाली छलनी या चीजक्लोथ का उपयोग करके इसे छान लें. तैयार टोनर को कमरे के तापमान तक पूरी तरह से ठंडा होने दें. अब आप इसमें विच हेजल को भी मिक्स कर सकते हैं.
  • तैयार टोनर को एक साफ कांच की बोतल या जार में डालें. इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इसे किसी ठंडी, अंधेरी जगह या रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें
  • रोजमेरी और मिंट फेस टोनर के फायदे

    • रोजमेरी और मिंट दोनों के ही एस्ट्रिजेंट गुणों के कारण यह स्किन की बेहतर क्लीनिंग में मददगार है.
    • चेहरा साफ करने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर बची हुई गंदगी, तेल या मेकअप आसानी से रिमूव हो जाता है.
    • यह फेस टोनर आपके सीबम उत्पादन को रेग्युलेट करने में मदद करता है. इससे आपको ब्रेकआउट होने की संभावना काफी कम रहती है.
    • रोजमेरी और मिंट फेस टोनर आपकी स्किन को हाइड्रेशन भी प्रदान करता है. टोनर में नेचुरल ह्यूमेक्टेंट होते हैं ,जो स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं.
    • रोजमेरी और पुदीना दोनों के एंटीऑक्सीडेंट स्किन को अधिक हेल्दी और यंगर बनाते हैं.
    • इस टोनर से आपकी स्किन अधिक रिफ्रेशिंग फील होती है.

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *