
कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएँ
समाज कल्याण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग वितरण
कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दीपक मित्तल बालोद रायपुर
बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज ग्राम झलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित कृत्रिम अंग वितरण समारोह मेें शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को गुलदश्ता एवं शाॅल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर ने 15 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग तथा 02 दिव्यांगजनों को बैटरीचलित ट्रायसायकल प्रदान कर अपनी शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण की मदद से आप सभी अपने जीवन को एक नया उद्देश्य देते हुए आगे बढ़े। उन्होंने ट्रायसायकल प्राप्त करने वाले ढाल सिंह को इसका उपयोग स्वरोजगार हेतु करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेदाम सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे,0000
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8200002
Total views : 8237893