*
नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान
6263448923
जिला बीजापुर
*????08 लाख का ईनामी माओवादी DVCM सुधाकर ऊर्फ उण्डम गिरफ्तार*
*????हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आगजनी, लूट, बलवा जैसे माओवादी घटना में था शामिल*
*

????जिला बीजापुर के विभिन्न थानो मे 108 से ज्यादा स्थाई वारंट गिरफ्तार माओवादी के विरुद्ध लंबित है l*
*????वर्ष 1996 में थाना तारलागुड़ा में हमला करने की घटना में शामिल था*
*????डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 और थाना बासागुड़ा की संयुक्त कार्यवाही*
***
⏩जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 12/03/2024 को डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 एवं थाना बासागुड़ा का बल गुण्डम, पूवर्ती की ओर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।
⏩अभियान के दौरान गुण्डम-पूवर्ती के मध्य जंगल से कुख्यात माओवादी डीव्हीसीएम सुधाकर ऊर्फ उण्डम ऊर्फ पीलू ऊर्फ लक्ष्मैया ऊर्फ मल्लेश ऊर्फ हिड़मा ऊर्फ किरण पिता उण्डम पाण्डू ऊर्फ भीमा उम्र करीबन 55 वर्ष निवासी राउतपारा गगनपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को पकड़ा गया l
⏩पकड़ा गया माओवादी वर्ष 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था एवं वर्ष 1996 से 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमाण्डर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में सप्लाई टीम का प्रमुख था ।
⏩ उक्त माओवादी वर्ष 1996 में थाना तारलागुड़ा में हुए माओवादी हमला में शामिल था । मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमाण्डर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा है ।
⏩जिला बीजपुर में गिरफ्तार कुख्यात माओवादी के विरूद्ध कुल 108 प्रकरणों में विभिन्न थानों में स्थाई वारंट लंबित है । थाना मद्देड़ – 38, थाना बासागुड़ा- 27, थाना बीजापुर -27, थाना उसूर -14, थाना ईलमिड़ी – 02 में स्थाई वारंट लंबित है ।
⏩पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थानों में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8172926
Total views : 8202147