छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को भारत लाने की तैयारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ACB-EOW की टीम होगी रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किए जाने के बाद अब भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उसे भारत डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी को रायपुर लाने के लिए ACB-EOW की विशेष टीम दुबई रवाना होगी।

बताया जा रहा है कि इस विशेष टीम में जांच एजेंसी के प्रमुख सहित डीएसपी स्तर के तीन अधिकारी शामिल हो सकते हैं। टीम दुबई पहुंचकर आरोपी को भारत लाने से संबंधित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करेगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी तैयार किए जा चुके हैं। एजेंसी की कोशिश है कि प्रक्रिया पूरी होते ही विकास अग्रवाल को भारत लाकर रायपुर में पूछताछ की जाए।

जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को 13 नवंबर को दुबई में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियां उसे कथित शराब सिंडिकेट के आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम राज जानने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मान रही हैं। पूछताछ के दौरान हवाला के जरिए विदेश भेजी गई कथित रकम, घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

जांच अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी से पूछताछ में घोटाले की रकम के कथित लाभार्थियों और पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, मामले में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों से संबंधों को लेकर स्थिति भारत लाए जाने के बाद होने वाली पूछताछ से ही स्पष्ट हो सकेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *