भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं खम्हन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।






भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों पर नियुक्तियां की गई हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
Author: Deepak Mittal









