बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, बिलासपुर ने राज्य की जिला न्यायपालिका के लिए वर्ष 2027 का आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना में राष्ट्रीय पर्वों, प्रमुख त्योहारों और अन्य पारंपरिक अवसरों पर घोषित होने वाले अवकाशों की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
जारी कैलेंडर के अनुसार, दीपावली के अवसर पर 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2027 तक लगातार छह दिनों का अवकाश रहेगा। वहीं, दशहरा पर्व के अवसर पर 7 और 8 अक्टूबर को दो दिनों तक अदालतों में कामकाज बंद रहेगा।
देखें छुट्टी लिस्ट 👇👇👇👇
इस अवकाश कैलेंडर के जारी होने से जिला न्यायपालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को वर्षभर की कार्ययोजना एवं न्यायालयीन गतिविधियों की पूर्व तैयारी करने में सुविधा होगी।
Author: Deepak Mittal









