सरकार ने बुधवार को अपने तमाम कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। सरकार ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 63 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Author: Deepak Mittal









