मगधा यादव समाज द्वारामेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रिपोर्टर करुणा सागर सरायपाली।
मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़, ब्लॉक सरायपाली द्वारा नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आदर्श गोठान, सिरपुर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा के झारबंद,सोहेला,पदमपुर एवं पाईकमाल के मुख्य अतिथि बनमाली चंदन,अध्यक्षता हीराधर बगर्ती, विशिष्ट अतिथि ध्रुव चरण हाथी,मधुसूदन पांडे, बालकृष्ण बंछोर,सचिदा नाग,डोलामणी महार,मनोहर पूंजी, भास्कर भोई,अमृतलाल बंछोर, कांग्रेस हंस, देवार्चन बाघ, लक्ष्मण बंछोर, प्रहलाद दीप, सचिन नाग, सन्नी नायक,चंद्रमा नैरोजी,थबीर नैरोजी, रथराम यादव, सुरेशर धराई,मीन बाघ, गांधी यादव, प्रकाश भोई, फकीर कठार, कृष्टो टांणी, अमृतलाल बगर्ती, शकुंतला बगर्ती (म प्र अनुपपुर) शामिल हुए। इसके साथ ही शाखा सभा छुईपाली, देवलभाटा एवं मेजबान पोड़ागढ़ के सामाजिक बंधुओं, माताओं, बहनों एवं बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।


बाजे-गाजे, कीर्तन मंडली एवं जय यादव-जय माधव के जयघोष से हुआ अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुआ। मुख्य द्वार पर अतिथियों को तिलक-चंदन लगाकर एवं राधे गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।

बाजे-गाजे, कीर्तन मंडली, ‘जय यादव-जय माधव’ के जयघोष एवं आतिशबाजी के बीच अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इसके पश्चात समाज के बगर्ती संतोष,दुर्योधन, सहदेव द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां समलेश्वरी एवं राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, तिलक-चंदन, पुष्प अर्पण एवं महाआरती कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


चार वर्षों की उपलब्धियों का प्रस्तुत किया प्रतिवेदन
समाज के प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप ने प्रस्तावना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत चार वर्षों में समाज द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा, प्रतिभाओं के सम्मान एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया।


प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं युवाओं का सम्मान
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 वीं से कु सिंधु यादव,लीना यादव,जीतू यादव,आदित्य कुमार यादव,कु दीपा धराई, कु जास्मिन यादव, पीयूष यादव ,कु तनुजा बाघ,कु वीणा बाघ, अक्षर छत्रपति, कु निशा यादव, कु पूजा यादव एवं 12 वीं से विकास यादव ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, राधे गमछा एवं 1,000 रु -1,000 रु की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में प्रयास विद्यालय में चयनित कु प्राची भोई,सेना में चयनित रुपेश दीप,एमबीबीएस में चयनित उजल बाघ एवं पुलिस में चयनित रुपेश परेवा,संजय यादव समाज के होनहार युवाओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं राधे गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं का सम्मान समाज के युवाओं को शिक्षा, अनुशासन एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।
व्यवसायियों, कृषकों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान
समाज के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में योगदान देने वाले व्यवसायी भीम महाकुर, निरंजन कठार,श्वेत कुमार यादव,कृषकों में प्रकाश सांड, मेहेत राम मटारी, लोकनाथ कठार, दुग्ध व्यवसाय में डिग्री थपा,शशिभूषण जाल, पंकज महाकुर,गाहाक में सोहन यादव, उत्तर बगार, कृष्ण बाघ,वादक में सुभाष दीप, भुवन यादव, वेदांत बाघ, दिलीप यादव, सेवानिवृत्ति सूबेदार मदन दीप एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से समाज में मेहनत, स्वावलंबन एवं विभिन्न व्यवसायों के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा बगर्ती, रीना परिधि,सुबलया हाथी, कुमकुम सालमा, दिशा बांक, पूनम बगर्ती, डिंपल यादव,वान्या दीप, आस्था यादव ने मां समलाई,रीमिक्स,संबलपुरी, नुआखाई नृत्यों से बांधा समां
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि, राधे गमछा एवं पूर्व सभापति स्वर्गीय भारत लाल छत्रपति फुलझर कौड़िया मगधा यादव समाज बसना (मुख्यालय खेमड़ा) की स्मृति में उनके सुपुत्र ओम प्रकाश छत्रपति उच्च वर्ग शिक्षक, जिला सचिव द्वारा कंपास बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं, बाजा एवं संकीर्तन मंडली के कलाकारों ने भक्ति संगीत और संकीर्तन के माध्यम से उपस्थित समाज बंधुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन में सामाजिक उल्लास, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
शिक्षा, नारी शक्ति एवं सामाजिक एकता पर दिया जोर
उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि ने सभी सामाजिक बंधुओं को नुआखाई पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के साथ रहने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा को प्राथमिकता देने, नारी शक्ति को सशक्त बनाने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, आपसी सहयोग, संस्कार एवं एकजुटता से ही संभव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाप्रसाद के साथ हुआ समारोह का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी समाज बंधुओं ने नवान्न प्रसाद एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। आभार प्रदर्शन प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. पवन यादव ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा सभा देवलभाटा के सचिव सुरेंद्र भोई एवं महामंत्री रामकृष्ण गजपोड़ ने किया।
समारोह में हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधुओं,माताओं, बहनों एवं बच्चों की उपस्थिति रही। नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन समाज को संगठित करने तथा भावी पीढ़ी को शिक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *