आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में भीषण विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार, जिलेटिन की छड़ों से जुड़े विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक चालक और चार मजदूरों की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना भीषण था कि इसकी वजह से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
Author: Deepak Mittal









