रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कमरे से शराब और दवाइयां बरामद, एक युवती से पूछताछ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रायपुर/चंडीगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध राइस मिलर और कारोबारी दीपक कुमार मित्तल की चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को होटल के कमरे में बेहोश मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दीपक मित्तल पंजाब सरकार को राशन किट की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार थे। वे मार्कफेड की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे और सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में ठहरे हुए थे।

बुधवार को होटल का एक वेटर उनके कमरे में पहुंचा, जहां दीपक मित्तल बिस्तर पर बेहोश मिले। होटल प्रबंधन की सूचना पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल के कमरे की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच के दौरान कमरे से शराब और कुछ दवाइयां बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मौत के संभावित कारणों की जांच कर रही है। शराब और दवाइयों के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से एक रात पहले एक युवती दीपक मित्तल के कमरे में आई थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *