करुणा सागर सरायपाली।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमलिया एवं मुण्डपहार रोड के बीच स्थित कांदा तालाब विगत कई वर्षों से ग्राम सेमलिया एवं मुण्डपहार द्वारा आरक्षित रखकर निस्तारी हेतु उपयोग में लाया जा रहा है। गर्मी के दिनों में दोनों गांवों में पानी की गंभीर समस्या बनी रहती है, वहीं इस तालाब पर दोनों गांवों के अलावा आसपास के कई गांव भी आश्रित हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि विगत दो-तीन दिनों से ग्राम मुण्डपहार निवासी मनोज साहू द्वारा बिना पंचायत एवं ग्रामवासियों की अनुमति के अवैध रूप से अपने खेतों में सिंचाई हेतु कांदा तालाब के पानी का उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में ग्राम पंचायत सेमलिया एवं ग्रामवासियों द्वारा समझाइश दी गई, परंतु मनोज साहू द्वारा पंचायत एवं ग्रामवासियों की अवमानना करते हुए सिंचाई कार्य जारी रखा गया।
जिससे भविष्य में आने वाली पानी की समस्या को लेकर आहत होकर ग्रामीणों ने एसडीएम सरायपाली से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
Author: Deepak Mittal









