मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर के पास एक ओवरलोड बेकाबू ट्रक ने रविवार तड़के शीतला माता मंदिर जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं को रौंद दिया।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई 29 लोग घायल हैं। इनमें से 5 से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर से लेकर एसएसपी और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच और मृतकों और घायलों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Author: Deepak Mittal









