सूचना और प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफे एक साथ दिए हैं। एल मुरुगन लंबे समय से केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे थे।




वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ संसदीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। दोनों पदों से उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का फैसला किया है।
Author: Deepak Mittal









