नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए होने वाले भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।
UPI एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने मंगलवार को तय किया कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) लेनदेन पर यह शुल्क दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसे लागू करने की सटीक तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









