छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश पर CGSSB का फैसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

11 अक्टूबर को होनी थी LSAT26 की लिखित परीक्षा, आगामी आदेश तक टली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होनी थी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के निर्देश के अनुपालन में परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में दायर याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 पर सुनवाई के दौरान अदालत ने दृष्टिहीन एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करने का अवसर देने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के पालन में कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

b0cec4b0-fd15-448a-841a-3d2aa15d7462_4101

परीक्षा सामग्री के वितरण पर भी रोक

जारी आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर को प्रस्तावित LSAT26 की लिखित परीक्षा और उससे संबंधित गोपनीय सामग्री के वितरण की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मंडल की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारियों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

परीक्षा स्थगित होने के बाद अब अभ्यर्थियों को आगामी आदेश का इंतजार करना होगा। परीक्षा की नई तिथि और आगे की प्रक्रिया के संबंध में मंडल की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर अभ्यर्थियों को नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *