रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹5,000 के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 में आरोपी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने फरार आरोपी शोएब ढेबर के संबंध में इनाम उद्घोषणा जारी की है। आरोपी की गिरफ्तारी करवाने या उसके संबंध में ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का इनाम दिया जाएगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









