पुलिस विभाग में 7 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कई अधिकारियों के बदले प्रभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रायपुर, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के सात अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के तहत सचिन चौबे को पीटीएस माना पाट से स्थानांतरित कर माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से 4वीं वाहिनी, छसबल, माना रायपुर में सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर भेजा गया है, जबकि दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से राजभवन सुरक्षा में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

मयंक रणसिंह को उप पुलिस अधीक्षक (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं भाटापारा के एसडीओपी तारशे साहू को उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर बनाया गया है।

document (5)

इसके अलावा नीलकिशोर अवस्थी को राजभवन सुरक्षा से वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में सहायक सेनानी के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग की ओर से यह आदेश 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रतिलिपि भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *