सेवा संकल्प अभियान: धरसीवां सेवा सदन में उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

₹84 लाख का DBT, 1,600 नागरिकों को स्वामित्व पट्टा एवं 5,000 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ, विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आज सेवा सदन कार्यालय, धरसीवां विकासखंड में आयोजन किया गया। शिविर में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में 5,000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता रही।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के नए पंजीयन, आवेदन तथा योजनाओं से संबंधित सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई गईं। साथ ही 1,600 नागरिकों को स्वामित्व पट्टे वितरित किए गए।

₹84 लाख की राशि DBT के माध्यम से अंतरित

श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹84 लाख की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे अंतरित की गई।

1,500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1,500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नागरिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिए नियुक्ति पत्र

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए।

जनपद पंचायत की योजनाओं से भी मिली सौगात

जनपद पंचायत धरसीवां द्वारा शिविर के माध्यम से 400 शौचालय, 100 प्रधानमंत्री आवास तथा 400 लखपति दीदी से संबंधित योजनाओं के लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाए गए।

दो महिलाओं को मिला पिंक ऑटो

स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में ग्राम दोंदेखुर्द की सरिता साहू एवं ग्राम बरौदा की गायत्री वर्मा को पिंक ऑटो प्रदान किया गया। पिंक ऑटो मिलने से दोनों महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा और वे अपनी आजीविका को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकेंगी।

शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया और आयोजन की सराहना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *