रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को मेकाहारा अस्पताल ले जाने के दौरान कथित VIP ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में सोनवानी का परिजनों से बिना हथकड़ी बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, इलाज के लिए टामन सिंह सोनवानी को मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने परिजनों से बातचीत की। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और बंदी को अस्पताल ले जाने के दौरान बरती गई लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मामले में रायपुर जेल प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं बिलासपुर केंद्रीय जेल के प्रहरी पवन कुमार लहरे और जगदलपुर केंद्रीय जेल के प्रहरी नगेंद्र कुमार महतो के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दोनों केंद्रीय जेलों को संबंधित प्रहरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया है।
Author: Deepak Mittal









