छत्तीसगढ़ शासन ने IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर जाने के कारण उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपा गया है। वहीं इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Author: Deepak Mittal









