अब मिलेगा 25 हजार रुपए प्रतिमाह, 1 अक्टूबर 2026 से होगा लागू
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ी वृद्धि की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब MBBS इंटर्न डॉक्टरों को 25 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

सरकार के इस फैसले से इंटर्न डॉक्टरों के मौजूदा स्टाइपेंड में करीब 9 हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में इससे पहले वर्ष 2023 में वृद्धि की गई थी। उस समय स्टाइपेंड में 3 हजार रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार की गई वृद्धि को अब तक की बड़ी बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









