ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

23 राज्यों में 40 प्रोजेक्ट से बढ़ेगा देश में पर्यटन! देखिए पूरी लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

23 राज्यों में 40 प्रोजेक्ट से बढ़ेगा देश में पर्यटन! देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 40 नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इन सभी योजनाओं को देश के 23 राज्यों में शुरू किया जाएगा, जिसकी लागत 3,295 करोड़ रुपये है।

सरकार ने इस योजना को मंजूरी देने के फैसले के पीछे देश में उन जगह पर पर्यटन को बढ़ावा देना है जहां पर अभी लोग कम जाते हैं। जिन राज्यों में ये परियोजनाएं शुरू की जाएंगी उसमें यूपी बिहार का नाम भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें राज्य सरकारें मंत्रालय को परियोजना प्रस्ताव तैयार करके भेजेंगी। इसमें उन जगह को शामिल किया जाएगा, जहां पर टूरिज्म को बढ़ाया जा सकता है। यहां देखें 40 प्रोजेक्ट की पूरी लिस्ट।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, पीएम के नेतृत्व वाली हमारी सरकार ने आज 23 राज्यों में 40 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। देखिए किस राज्य में कितनी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

आंध्र प्रदेश

1- गांडीकोटा – किले और घाटी के अनुभव को समृद्ध बनाना (लागत 77.91 करोड़)
2- अखंड गोदावरी: (हैवलॉक ब्रिज और पुष्कर घाट), राजमहेन्द्रवरम (लागत 94.44 करोड़)

अरुणाचल प्रदेश

3- सियांग एडवेंचर एंड इको-रिट्रीट, पासीघाट (लागत 46.48 करोड़)

असम

4- असम राज्य चिड़ियाघर सह बॉटनिकल गार्डन, गुवाहाटी (लागत 97.12 करोड़)
5- शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण (लागत 94.76 करोड़)

बिहार

6- मत्स्यगंधा झील, सहरसा का विकास (लागत 97.61 करोड़)
7- करमचट इको-टूरिज्म और एडवेंचर हब (लागत 49.51 करोड़)

छत्तीसगढ़

8- चित्रोत्पला फिल्म सिटी का विकास- (लागत 95.79 करोड़)
9- जनजातीय एवं सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का विकास (लागत 51.87 करोड़)

गोवा

10- छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, पोंडा (लागत 97.46 करोड़)
11- प्रस्तावित टाउनस्क्वेयर, पोरवोरिम (लागत 90.74 करोड़)

गुजरात

12- केरली (मोकरसागर), पोरबंदर में ईकोटूरिज्म गंतव्य (लागत 99.50 करोड़)
13- टेंटेड सिटी और कन्वेंशन सेंटर, धोर्डो (लागत 51.56 करोड़)

झारखंड

14- तिलैया, कोडरमा का इको-पर्यटन विकास (लागत 34.87 करोड़)

कर्नाटक

15- रोएरिच और देविका रानी एस्टेट टाटागुनि, बेंगलुरु में ईकोटूरिज्म और कल्चरल हब (लागत 99.17 करोड़)

यहां देखें अन्य प्रोजेक्ट की लिस्ट

इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘पर्यटन कई लोगों के जीवन में समृद्धि ला सकता है। हमारी सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी, जिससे लोग अधिक से अधिक बेहतरीन जगहों पर जाने का अनुभव मिल सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment