

नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 16 सितम्बर से भरनी परसदा स्थित एसडीआरएफ मैदान में
कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण बिलासपुर,10 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो रही है। बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जायेगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से